पति को छोड़ भागी महिला, प्रेमी के साथ पकड़ायी

धनबाद : पति को छोड़ शुक्रवार की रात भागी महिला व उसके प्रेमी को शनिवार को सिंदरी पुलिस ने पकड़ कर महिला थाना को सौंप दिया है. मामला जयरामपुर का है. पुलिस ने बताया कि जयरामपुर निवासी युवती की शादी तीन माह पहले वहीं के रहने वाले युवक से कर दी गयी थी, जबकि पिछले […]

धनबाद : पति को छोड़ शुक्रवार की रात भागी महिला व उसके प्रेमी को शनिवार को सिंदरी पुलिस ने पकड़ कर महिला थाना को सौंप दिया है. मामला जयरामपुर का है.

पुलिस ने बताया कि जयरामपुर निवासी युवती की शादी तीन माह पहले वहीं के रहने वाले युवक से कर दी गयी थी, जबकि पिछले एक साल से युवती का प्रेम प्रसंग सिंदरी निवासी सोनू से चल रहा था. युवती कई बाद अपने परिजनों से सोनू से उसकी शादी कराने को भी कह चुकी थी. मगर घर वाले तैयार नहीं थे. शादी के बाद पति काम करने बाहर चला गया. युवती शुक्रवार की रात अपनी ससुराल से भाग कर प्रेमी सोनू के पास पहुंच गयी. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उसने दोनों को बरामद कर महिला थाना के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >