समीर हत्याकांड में पूछताछ जारी, सुराग नहीं

धनबाद : समीर मंडल की हत्या के चौथे दिन शनिवार को भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस अब तक समीर से संबंध रखने वाले 27 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. सरायढेला पुलिस ने समीर के दोस्त पाथरडीह निवासी मनोज मंडल व संजय मंडल से पूछताछ की है. वहीं तीन […]

धनबाद : समीर मंडल की हत्या के चौथे दिन शनिवार को भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हालांकि पुलिस अब तक समीर से संबंध रखने वाले 27 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. सरायढेला पुलिस ने समीर के दोस्त पाथरडीह निवासी मनोज मंडल व संजय मंडल से पूछताछ की है. वहीं तीन पार्टनर गोविंदपुर निवासी किशन दास व बरवाअड्डा के रहने वाले गौतम मंडल और तरुण सिंह से भी पूछताछ की है. हालांकि पुलिस को अभी तक इसमें कुछ हाथ नहीं लगा है.

शेर खान से नहीं मिला सुराग : वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के भाई शेर खान से भी पुलिस को समीर हत्याकांड के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस शेर खान को अभी भी हिरासत में रख कर पूछताछ कर रही है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि समीर के अलावा शेर खान से दूसरे मामले में भी पुछताछ की जा रही है. जल्द ही कुछ नया खुलासा होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >