चार जीएम सहित एक दर्जन अधिकारियों पर चार्जशीट

बीसीसीएल : कोल शॉर्टेज के दो अलग-अलग मामलों में सीएमडी ने की कार्रवाई विजिलेंस विभाग ने आगे की कार्यवाही शुरू की धनबाद : कोल शॉर्टेज के दो अलग-अलग मामलों में बीसीसीएल के चार महाप्रबंधक सहित एक दर्जन अधिकारियों को चार्जशीट इश्यू किया गया है. चार्जशीट से संबंधित फाइल पर सीएमडी के हस्ताक्षर के बाद विजिलेंस […]

बीसीसीएल : कोल शॉर्टेज के दो अलग-अलग मामलों में सीएमडी ने की कार्रवाई

विजिलेंस विभाग ने आगे की कार्यवाही शुरू की
धनबाद : कोल शॉर्टेज के दो अलग-अलग मामलों में बीसीसीएल के चार महाप्रबंधक सहित एक दर्जन अधिकारियों को चार्जशीट इश्यू किया गया है. चार्जशीट से संबंधित फाइल पर सीएमडी के हस्ताक्षर के बाद विजिलेंस विभाग ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. जिन अधिकारियों को चार्जशीट इश्यू किया गया है, उनमें जीएम (वेलफेयर) कल्याणजी प्रसाद, जीएम (एचआरडी) प्रकाश चंद्रा, जीएम (रेस्क्यू) आरके सिंह, जीएम (कोयला भवन) बीके सिन्हा व अन्य शामिल हैं.
विजिलेंस रिपोर्ट पर सीएमपीडीआइ ने लगायी मुहर : बताते है कि विजिलेंस जांच के बाद बीसीसीएल उच्च प्रबंधन ने इस मामले काे सीएमपीडीआइ के पास री-मेजरमेंट के लिए रेफर कर दिया था. जांच के उपरांत सीएमपीडीआइ ने भी विजिलेंस की जांच रिपोर्ट को सही ठहराया. दोषी सभी अधिकारियों के घर छापेमारी कर सीबीआइ मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >