गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी का प्रयास, सनहा दर्ज

धनबाद : पूजा टॉकिज के मालिक प्रशांत कुमार सिंह की पत्नी सुनिता सिंह (हाउसिंग कॉलोनी निवासी) ने शनिवार को धनबाद थाना में स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर ठगी के प्रयास का सनहा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुनिता सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूजा टॉकिज के मैनेजर भगवान […]

धनबाद : पूजा टॉकिज के मालिक प्रशांत कुमार सिंह की पत्नी सुनिता सिंह (हाउसिंग कॉलोनी निवासी) ने शनिवार को धनबाद थाना में स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर ठगी के प्रयास का सनहा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुनिता सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पूजा टॉकिज के मैनेजर भगवान सिंह को कहा था कि उन्हें अपनी गाड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो को बेचना है.

ऑन लाइन मार्केट एजेंसी में उसका फोटो व ऑनर बुक डाल दो. इस दौरान पता चला कि रांची का एक व्यक्ति अपना नाम एवं मोबाइल नंबर बदल कर मेरी गाड़ी का फोटो एवं ऑनर बुक दिखा कर लोगों को ठग रहा है. मैंने ऑन लाइन कंपनी में अपनी गाड़ी का रेट साढ़े बारह लाख रुपये डलवाया था, लेकिन वह व्यक्ति उसी गाड़ी का फोटो एवं ऑनर बुक दिखाकर साढ़े तीन लाख पर बेच रहा है.

इसी दौरान 13 जुलाई की शाम छह बजे मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आया था कि आपने किसी (उक्त व्यक्ति का नाम) को अपनी गाड़ी बेचने के लिए दिया है क्या? छानबीन करने पर पता चला कि रांची का एक व्यक्ति इस तरह से ठगी की कोशिश में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >