धनबाद में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान […]

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान भूली के पास उनकी गाड़ी एक पोल से टकराकर डिवाइडर से टकराती हुई झाड़ियों में जा गिरी.

गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पोल से टकराने के बाद इसके आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घायल सोनू कुमार किसी तरह कार से निकलकर सड़क पर आया. उसने आने-जाने वाले लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की.

इसी दौरान भूली ओपी प्रभारी चंदन सिंह छापामारी अभियान से लौट रहे थे. उनकी नजर घायल सोनू पर पड़ी. सोनू के बताने पर चंदन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर गये और घायलों को गाड़ी से निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने ने स्टील गेट सीएमपीएफ कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक चौधरी और पंडारपाला काली मंदिर के समीप रहने वाले सोनू हांसदा को मृत घोषित कर दिया. शेष तीन घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >