ड्रग्स व चोरी की बाइक के साथ तीन पकड़ाये

एसएसपी आवास के पास घात लगाये एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार धनबाद : एसएसपी आवास के पास शनिवार को एसओजी की टीम ने तीन लोगों को ड्रग्स व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा. बताया जा रहा है कि तीन हार्डकोर अपराधी हैं और पहले भी हत्या, लूट और ड्रग्स के मामलों में जेल […]

एसएसपी आवास के पास घात लगाये एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार

धनबाद : एसएसपी आवास के पास शनिवार को एसओजी की टीम ने तीन लोगों को ड्रग्स व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा. बताया जा रहा है कि तीन हार्डकोर अपराधी हैं और पहले भी हत्या, लूट और ड्रग्स के मामलों में जेल जा चुके है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद की है. ये लोग जेसी मल्लिक से एक ही बाइक पर सवार होकर रणधीर वर्मा चौक की तरफ से एलसी रोड की ओर आ रहे थे.
एसओजी की टीम पहले से एसपी कोठी के सामने घात लगाये बैठी थी. जैसे ही तीनों एसएसपी आवास के पास पहुंचे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों ड्रग्स सप्लाई करने के लिए जेसी मल्लिक गये थे. पुलिस को इनके पास से लाखों रुपये के ड्रग्स मिले है. पुलिस अब इनके गैंग की तलाश में है. इनको लेकर देर रात बैंक मोड़, पुटकी, केंदुआ में भी छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >