धनबाद : अरवल के लापता व्यवसायी का मोबाइल धनबाद में मिला, हत्या की आशंका

धनबाद : बिहार के अरवल से पटना जाने की बात कह घर से निकला एक व्यवसायी रास्ते से गायब हो गया. व्यवसायी का माेबाइल धनबाद से बरामद होने के बाद परिजन और अरवल पुलिस व परेशान है. लापता व्यवसायी विजय यादव है, जो अरवल में छड़-सीमेंट का कारोबार करता है. उसकी ससुराल धनबाद शहर के […]

धनबाद : बिहार के अरवल से पटना जाने की बात कह घर से निकला एक व्यवसायी रास्ते से गायब हो गया. व्यवसायी का माेबाइल धनबाद से बरामद होने के बाद परिजन और अरवल पुलिस व परेशान है.
लापता व्यवसायी विजय यादव है, जो अरवल में छड़-सीमेंट का कारोबार करता है. उसकी ससुराल धनबाद शहर के कुसुम विहार इलाके में है. विजय के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं. सरायढेला पुलिस ने बताया कि विजय के मोबाइल का लोकेशन धनबाद के कुसुम विहार इलाके में मिला है. उसकी तलाश में अरवल पुलिस यहां आयी है.
मामला छह जून का है. विजय यादव अपने घर अरवल से पटना जाने की बात कह कर निकला था. उसे पटना एम्स में अपने भतीजे की जांच करवानी थी. घर पर उसने कहा था कि वह अगले दिन लौट आयेगा, मगर नहीं लौटा. जब परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो वह बंद बता रहा था. शिकायत स्थानीय थाना में की गयी. अरवल पुलिस ने जब विजय का मोबाइल सर्विलांस पर डाला, तो लोकेशन धनबाद के सरायढेला थाना के कुसुम विहार का पता चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >