एएसआइ ने दी पत्रकार को जान मारने की धमकी

एसएसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार धनबाद : भूली डी ब्लॉक निवासी प्रभात खबर के पत्रकार निखिल कुमार ने भूली थाना में पदस्थापित एएसआइ अमरजीत भारद्वाज पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. निखिल ने एसएसपी किशोर कौशल को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एएसआइ के खिलाफ कार्रवाई की […]

एसएसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार

धनबाद : भूली डी ब्लॉक निवासी प्रभात खबर के पत्रकार निखिल कुमार ने भूली थाना में पदस्थापित एएसआइ अमरजीत भारद्वाज पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. निखिल ने एसएसपी किशोर कौशल को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एएसआइ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
निखिल ने बताया कि वह शनिवार की शाम 7.30 बजे समाचार संकलन के लिए भूली ओपी गये हुए थे. वह एक मामले में एएसआइ अमरजीत भारद्वाज से जानकारी मांग रहे थे. इसी बात पर अमरजीत भड़क गये और जान मारने की धमकी दी. निखिल ने कहा है कि जब वह एएसआइ के इस बर्ताव को देख वहां से जाने लगे तो एएसआइ ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >