50 घरों के कनेक्शन पाइप से 200 का संयोग, जलापूर्ति बाधित

डिगवाडीह बाजार का मामला पार्षद की शिकायत पर जमाडा की टीम ने किया निरीक्षण जोड़ापोखर : धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 40 के डिगवाडीह बाजार निवासी 10 दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. इधर, जमाडा एमडी के दिशा-निर्देश पर जमाडा कर्मियों की तीन सदस्यीय टीम डिगवाडीह बाजार पहुंची. टीम में […]

डिगवाडीह बाजार का मामला

पार्षद की शिकायत पर जमाडा की टीम ने किया निरीक्षण
जोड़ापोखर : धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 40 के डिगवाडीह बाजार निवासी 10 दिनों से जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. इधर, जमाडा एमडी के दिशा-निर्देश पर जमाडा कर्मियों की तीन सदस्यीय टीम डिगवाडीह बाजार पहुंची. टीम में रोहित कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, कामेश्वर सिंह ने उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर पानी कनेक्शन नल की जांच पड़ताल की.
इस दौरान वार्ड 40 का पार्षद सुजीत सिंह ने कहा कि डिगवाडीह बाजार के 200 उपभोक्ताओं को नियमित पानी नहीं मिल रहा है. इसकी शिकायत जमाडा एमडी से की गयी थी. एमडी ने तकनीकी सदस्य इंद्रदेव शुक्ला को निर्देश दिया था कि डिगवाडीह बाजार के लोगों को पानी की सप्लाई नियमित रूप से की जाए.
पार्षद श्री सिंह ने जांच टीम से कहा कि जमाडा की आठ इंच की मुख्य पाइप से दो इंच पाइप कनेक्ट कर 50 घरों को कनेक्शन दिया गया था. वर्तमान में कनेक्शन चार गुणा बढ़ा है. इस वजह से दो इंच का पानी नाकाफी साबित हो रहा है. पानी सप्लाई हो ही नहीं रहा है. इसलिए उक्त पाइप में अलग से दो इंच का कनेक्शन की जरूरत है. श्री सिंह ने कहा कि एक अतिरिक्त वॉल्व चयनित स्थान पर लगाने की भी जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >