महिला को बेचने में जेल गया मटकुरिया का अधेड़

धनबाद : बारामुड़ी की महिला को राजस्थान में बेचने का आरोपी मटकुरिया निवासी सुधीर गुप्ता को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इससे पूर्व पुलिस ने भूली निवासी सोनू हाड़ी को भी 23 मई को जेल भेजा था. क्या है मामला : बारामुड़ी की रहने वाली महिला को भूली […]

धनबाद : बारामुड़ी की महिला को राजस्थान में बेचने का आरोपी मटकुरिया निवासी सुधीर गुप्ता को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इससे पूर्व पुलिस ने भूली निवासी सोनू हाड़ी को भी 23 मई को जेल भेजा था.

क्या है मामला : बारामुड़ी की रहने वाली महिला को भूली निवासी मंजू देवी, मंजू की बहन कंचना, उसका बेटा सोनू हाड़ी और मटकुरिया निवासी सुधीर गुप्ता ने राजस्थान के कालडेरा में ले जाकर बेच दिया था. वहां उसकी शादी एक बुजुर्ग व्यक्ति से करवा दी गयी थी. इसके बदले इन सभी को एक लाख चालीस हजार रुपये मिले थे. मामले में महिला के पति ने महिला थाना में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
महिला के पति ने बताया था कि दोनों पति- पत्नी में झगड़ा होता था जिसका फायदा उठाकर मंजू देवी ने उसे बहका दिया और कहीं लेकर चली गयी. उसमें मंजू के परिजन और सुधीर गुप्ता ने उसका साथ दिया. उसके बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी बीच 22 मई को महिला राजस्थान से भाग कर धनबाद पहुंची. थाना में उसने अपनी आपबीती सुनायी. बताया था कि उसका पति से झगड़ा होता था. इस पर मंजू ने उसे राजस्थान में नौकरी दिलवाने की बात कही थी. वह मंजू के झांसे में आ गयी. पुलिस बाकी आरोपितों की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >