पारा 44 पर, सुबह से शाम तक चली गर्म हवा

रिकॉर्डतोड़ गर्मी से हर वर्ग बेहाल दोपहर होते-होते सड़कों पर छाया सन्नाटा धनबाद : कोयलांचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. शनिवार को यहां पूरे दिन हीट वेव चलने से लोग बेहाल रहे. आज यहां दिन चढ़ने से पहले से ही गर्म हवा चलने लगी. […]

रिकॉर्डतोड़ गर्मी से हर वर्ग बेहाल

दोपहर होते-होते सड़कों पर छाया सन्नाटा
धनबाद : कोयलांचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. पारा लगातार 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. शनिवार को यहां पूरे दिन हीट वेव चलने से लोग बेहाल रहे. आज यहां दिन चढ़ने से पहले से ही गर्म हवा चलने लगी. दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया. आज यहां का अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया. घर से निकलते ही बदन जलने लग रहा था.
लू के थपेड़ों से राहगीरों की हालत खराब थी. कई लोग गश खा कर गिर पड़े. लू से पीड़ित दर्जनों मरीज पीएमसीएच सहित अन्य अस्पताल पहुंचे. गर्मी के कारण वायरल फीवर, पेट दर्द व डायरिया की शिकायतें बढ़ गयी है. प्राय: हर घर में लोग इन बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. गर्मी के कारण दिन में यहां एसी, कूलर भी बहुत प्रभावी नहीं हो पा रहा है. गमछा, छाता लेकर बाहर निकलने पर भी राहत नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >