घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में महिला थाना में हुई पिटाई

धनबाद : पहली पत्नी होते हुए एक युवक पिछले एक माह से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था. मामले की सूचना जब उसकी पहली पत्नी को मिली तो उसने महिला थाना में इसकी शिकायत की. युवक जब थाना पहुंचा तो ससुरलावालों ने महिला थाना परिसर में ही उसकी जम कर पिटाई कर दी. पुलिस […]

धनबाद : पहली पत्नी होते हुए एक युवक पिछले एक माह से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था. मामले की सूचना जब उसकी पहली पत्नी को मिली तो उसने महिला थाना में इसकी शिकायत की. युवक जब थाना पहुंचा तो ससुरलावालों ने महिला थाना परिसर में ही उसकी जम कर पिटाई कर दी.

पुलिस ने बताया कि भूली ट्रेनिंग स्कूल के पास रहने वाले छोटू कुमार की शादी पांच वर्ष पूर्व रीमा देवी से हुई थी. उसे दो बच्चे भी हैं. मगर एक माह पूर्व से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था. उसने उसे गर्भवती भी बना दिया. प्रेमिका की शादी हो चुकी थी. मगर छोटू उसे उसके ससुराल से लेकर आ गया. इस बात की सूचना आज छोटू के ससुराल वालों को हो गयी जिसके बाद महिला थाना में उसकी पिटाई हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >