डीवीसी ने दो घंटे काटी बिजली

धनबाद : शहर में मंगलवार को दो घंटे बिजली गुल रही. दिन के 10 बजे डीवीसी की मेन लाइन में खराबी आने से पुटकी पावर हाउस से जुड़े शहर के मनईटांड़, धैया, हीरापुर, नया बाजार, चीरागोड़ा, पॉलिटेक्निक समेत अन्य सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. खराबी को दूर करने के बाद दोपहर करीब […]

धनबाद : शहर में मंगलवार को दो घंटे बिजली गुल रही. दिन के 10 बजे डीवीसी की मेन लाइन में खराबी आने से पुटकी पावर हाउस से जुड़े शहर के मनईटांड़, धैया, हीरापुर, नया बाजार, चीरागोड़ा, पॉलिटेक्निक समेत अन्य सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. खराबी को दूर करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति की गयी.

लोड बढ़ते गुल होने लगी बिजली : डीवीसी की ओर से बिजली मिलने के बाद बिजली विभाग के सिस्टम पर लोड बढ़ गया. इससे बिजली का आना-जाना शुरू हो गया. शाम करीब 5 बजे बिजली की आपूर्ति सामान्य हुई.
परेशान रहे लोग : बिजली संकट से हर वर्ग के लोग परेशान रहे. बिजली नहीं रहने से इंवर्टर भी जवाब देने लगे. शाम में बिजली लौटने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली. ऊर्जा विभाग के सहायक अभियंता श्याम कुमार ने बताया कि डीवीसी की ओर से दो घंटे बिजली कटौती की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >