एक साल के पीआरपी भुगतान का रास्ता साफ

धनबाद : कोल इंडिया व उसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों के एक साल (2018-19) के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. तृतीय वेतन पुनरीक्षण के नियमों के तहत पीआरपी से संबंधित प्रस्ताव पर नौ मई को कोलकाता में कोल इंडिया बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है. कोल कंपनियों […]

धनबाद : कोल इंडिया व उसकी अनुषंगी कंपनियों के अधिकारियों के एक साल (2018-19) के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. तृतीय वेतन पुनरीक्षण के नियमों के तहत पीआरपी से संबंधित प्रस्ताव पर नौ मई को कोलकाता में कोल इंडिया बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है. कोल कंपनियों की रेटिंग व गाइड लाइन जल्द जारी की जायेगी, जिसके आधार पर पीआरपी का भुगतान किया जायेगा. आधिकारिक सूत्रों की माने तो जून माह के अंत तक भुगतान होने की संभावना है.

इधर, पीआरपी भुगतान के लिए सकारात्मक पहल के लिए कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीएमओएआइ) बीसीसीएल शाखा के महासचिव भवानी बंद्योपाध्याय ने कोल इंडिया चेयरमैन एके झा सहित बोर्ड सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है. श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि पीआरपी भुगतान से संबंधित प्रस्ताव पर कोल इंडिया बोर्ड की मुहर लगने से बीसीसीएल के 21 सौ सहित कोल इंडिया के 19 हजार से अधिक अधिकारी लाभान्वित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >