लापता पारडीह निवासी का दलमा जंगल से मिला शव

पटमदा : पटमदा पुलिस ने दलमा जंगल से आजादनगर थाना अंतर्गत पारडीह निवासी जानकी सिंह (42) का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकी सिंह 10-12 दिनों से लापता थे. परिवारवालों ने जानकी सिंह के लापता होने को लेकर अाजादनगर थाने में एक मामला दर्ज कराया था. […]

पटमदा : पटमदा पुलिस ने दलमा जंगल से आजादनगर थाना अंतर्गत पारडीह निवासी जानकी सिंह (42) का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकी सिंह 10-12 दिनों से लापता थे. परिवारवालों ने जानकी सिंह के लापता होने को लेकर अाजादनगर थाने में एक मामला दर्ज कराया था. मृतका जानकी सिंह अक्सर अपने पैतृक गांव गोबरघुसी में छोटे भार्इ संतोष सिंह के यहां आना-जाना करते थे.
मृतक के दो बच्चे भी हैं. परिवारवालों ने आशंका जतायी है कि जानकी सिंह की हत्या करने के बाद उनका शव लड़ाइडुंगरी जंगल स्थित दलमा के घाघरा घाट के पास फेंक दिया गया. जानकी का शव सप्ताह भर पुराना होने के कारण सड़ गल गया था. जानकी सिंह की मौत कैसे हुर्इ इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >