दो किशोरों ने बच्ची से छेड़छाड़ की

पुटकी : भागाबांध ओपी क्षेत्र के समीप ही एक आठ साल की किशोरी के साथ पड़ोस के ही बारह-तेरह साल के दो किशोरों के द्वारा छेड़ छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की बतायी जा रही है. किशोरी दोपहर में पानी भरने घर के समीप चापानल के पास गयी थी. उसी दरम्यान […]

पुटकी : भागाबांध ओपी क्षेत्र के समीप ही एक आठ साल की किशोरी के साथ पड़ोस के ही बारह-तेरह साल के दो किशोरों के द्वारा छेड़ छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की बतायी जा रही है. किशोरी दोपहर में पानी भरने घर के समीप चापानल के पास गयी थी.
उसी दरम्यान घटना घटी. सोमवार देर शाम मामला भागाबांध ओपी पहुंचा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया. घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपित किशोरों को छोड़ दिया. किशोरी के माता पिता मजदूरी करते हैं. भागाबांध ओपी प्रभारी लक्ष्मण बैठा ने बताया कि मामला आया था. कड़ाई से पूछताछ की गयी है. अनुसंधान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >