कोयलांचल में आज पारा होगा 42 पार, अचानक गर्मी के तल्ख तेवर से लोग परेशान

धनबाद : कोयलांचल में गर्मी बढ़ गयी है. रविवार को सूरज आग उगल रहा था. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को यहां का पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है. रविवार को धनबाद में अधिकतम पारा 39 तो न्यूनतम 25 डिग्री रहा. दिन में धूप कड़क […]

धनबाद : कोयलांचल में गर्मी बढ़ गयी है. रविवार को सूरज आग उगल रहा था. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को यहां का पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है.

रविवार को धनबाद में अधिकतम पारा 39 तो न्यूनतम 25 डिग्री रहा. दिन में धूप कड़क थी. चिलचिलाती धूप असहनीय महसूस हो रही थी. शाम में उमस के कारण लोग परेशान रहे. मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को यहां का अधिकतम पारा 42 डिग्री, 16 अप्रैल को 41 डिग्री रहने की उम्मीद है.
लेकिन 17 अप्रैल को बारिश होने की उम्मीद है. इससे अधिकतम पारा में चार-पांच डिग्री कम होने की उम्मीद है. सप्ताह के अंत तक पारा 40 डिग्री से कम रहने की उम्मीद है. हालांकि, उमस से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है.
…और इधर, बिजली संकट ने बढ़ायी परेशानी
गर्मी में बिजली संकट से लोग आज भी बेहाल रहे. आज भी बिजली की अघोषित लोड शेडिंग चलती रही. दस मिनट के लिए बिजली आ रही थी तो एक घंटे के लिए कट जा रही थी. यह खेल सुबह से लेकर रात तक चलता रहा.
आज भी कटेगी बिजली
विभाग ने 15 अप्रैल को सुबह सात से अपराह्न डेढ़ बजे तक हीरापुर एवं बरमसिया फीडर से जुड़े इलाकों में लोड शेडिंग की घोषणा की है. विभाग के अनुसार आंतरिक कार्य के लिए कल साढ़े छह घंटे का लोड शेडिंग लिया जायेगा. इसके चलते पुलिस लाइन, जेसी मल्लिक रोड, दामोदरपुर, सहयोगी नगर, कुसुम विहार, वनस्थली कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >