स्टार्टअप की सफलता के लिए आइडिया ही महत्वपूर्ण

धनबाद : किसी भी स्टार्टअप की सफलता के लिए उसका आइडिया ही महत्वपूर्ण होता है. इसके साथ ही अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आपकी अपनी एक मजबूत टीम हो, जिसके आप लीडर हों. इसके स्थान आता है फंडिंग प्लान का. पढ़ाई के बाद आपको लोन मिल सकता है, […]

धनबाद : किसी भी स्टार्टअप की सफलता के लिए उसका आइडिया ही महत्वपूर्ण होता है. इसके साथ ही अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आपकी अपनी एक मजबूत टीम हो, जिसके आप लीडर हों. इसके स्थान आता है फंडिंग प्लान का. पढ़ाई के बाद आपको लोन मिल सकता है, लेकिन अधिक रिस्क ना लें आैर अपने दम पर फंड एकत्र करें.

इसमें आपको असफलता मिलती भी है तो भी आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा, जो अगले प्रोजेक्ट में मददगार साबित होगा. ये बातें आइआइटी आइएसएम के मैनेजमेंट विभाग की आेर से गोल्डेन जुबिली हॉल में आयोजित इ-टॉक में टेक्नो इंडिया के अनमित्र घोष ने कही. वह स्टार्टअप शुरू करने के लिए सही रणनीति विषय पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप की सफलता के कई टिप्स भी दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >