धनबाद : कोलकर्मियों की न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये

धनबाद : रिटायर्ड कोलकर्मियों को कम से कम एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इस दिशा में कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) ने कवायद शुरू कर दी है. कोल मंत्रालय के निर्देश के बाद सीएमपीएफ ने इस कारण पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार की गणना के लिए कमेटी गठित कर दी है. जल्द नया […]

धनबाद : रिटायर्ड कोलकर्मियों को कम से कम एक हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इस दिशा में कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) ने कवायद शुरू कर दी है. कोल मंत्रालय के निर्देश के बाद सीएमपीएफ ने इस कारण पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार की गणना के लिए कमेटी गठित कर दी है. जल्द नया एक्चुअरी नियुक्त किया जायेगा.
एक्चुरियल रिपोर्ट आते ही कोल कर्मियों की न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये करने से संबंधित फाइल सीएमपीएफ बोर्ड में भेजी जायेगी. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद रिटायर्ड कोल कर्मियों को न्यूनतम एक हजार रुपये पेंशन मिलने लगेगी. इसमें एक से डेढ़ महीने का वक्त लगेगा. उल्लेखनीय है कि कई रिटायर्ड कोल कर्मियों को आज भी 75 से 100 रुपये मासिक पेंशन का भुगतान हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >