डीडीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

धनबाद : डीडीसी शशि रंजन ने कोर्ट मोड़ स्थित नव निर्मित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. सदर अस्पताल को शुरू किये जाने की तैयारी है. इस दौरान डीडीसी ने अस्पताल में बिजली कनेक्शन को लेकर सिविल सर्जन व बिजली विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल के बाहर सड़क व मरीजों को बैठने […]

धनबाद : डीडीसी शशि रंजन ने कोर्ट मोड़ स्थित नव निर्मित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. सदर अस्पताल को शुरू किये जाने की तैयारी है. इस दौरान डीडीसी ने अस्पताल में बिजली कनेक्शन को लेकर सिविल सर्जन व बिजली विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

उन्होंने अस्पताल के बाहर सड़क व मरीजों को बैठने आदि की व्यवस्था पर जानकारी ली. बता दें कि डीएमएफटी फंड से अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मियों के लिए बहाली की जा रही है. अस्पताल के लिए उपकरण भी इसी फंड से क्रय किये जा रहे हैं. जल्द अस्पताल खुलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >