धनबाद : दिन में तीखी धूप, रात में झमाझम बारिश

अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम मार्च के पहले सप्ताह से पारा चढ़ने की संभावना धनबाद : कोयलांचल में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है. यहां दिन में गर्मी तो रात में ठंड का एहसास हो रहा है. हवा में भी ठंडक है. सोमवार को दिन में धूप-छांव का खेल चलता रहा. रविवार […]

अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मार्च के पहले सप्ताह से पारा चढ़ने की संभावना
धनबाद : कोयलांचल में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है. यहां दिन में गर्मी तो रात में ठंड का एहसास हो रहा है. हवा में भी ठंडक है. सोमवार को दिन में धूप-छांव का खेल चलता रहा. रविवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण सुबह में मौसम ठंडा था तो दोपहर होते-होते धूप तीखी हो गयी. हालांकि, बीच-बीच में बादल आने से राहत भी हो रही थी. शाम होते-होते हवा चलने लगी. आसमान में बिजली भी कड़क रही थी.
रात 11 बजे के लगभग गरज के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गयी. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यहां बारिश हो सकती है. बादल छाये रहने की संभावना है. आज यहां का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. फरवरी भर यहां ठंड का एहसास होता रहेगा. मार्च के पहले सप्ताह से पारा चढ़ने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >