अगले वित्त वर्ष के लिए 195.36 करोड़ का बजट

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की सीनेट के दूसरे अंतिम दिन की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. सीनेट ने विश्वविद्यालय के लिए अगले वित्तीय वर्ष (2019-2020) के लिए 195 करोड़ 36 लाख 60 हजार 284 रुपये के बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. […]

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की सीनेट के दूसरे अंतिम दिन की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई.

सीनेट ने विश्वविद्यालय के लिए अगले वित्तीय वर्ष (2019-2020) के लिए 195 करोड़ 36 लाख 60 हजार 284 रुपये के बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसमें 143 करोड़ 02 लाख 37 हजार 511 रुपये वेतन, पेंशन और वेतन बकाये के निबटारे के लिए राज्य सरकार से मांगा है.

वहीं विकास के लिए 52 करोड़ 34 लाख 22 हजार 773 रुपये की मांग की गयी है. इस राशि में से विवि के विकास के लिए 30 करोड़ 45 लाख एक हजार 666 रुपये की आवश्यकता है. जबकि 10 अंगीभूत कॉलेजों के विकास पर अगले वित्तीय वर्ष में 21 करोड़ 89 लाख 21 हजार 107 रुपये की खर्च किया जायेगा. विवि के विकास के लिए आवंटित 30.4 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लाइब्रेरी के लिए किताब व जनरल खरीदने, लैब के लिए साजो सामान खरीदने में खर्च किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >