पूर्व प्रेमी से परेशान युवती पहुंचीं थाना

धनबाद : पूर्व प्रेमी से परेशान युवती ने महिला थाना में गुहार लगायी है. जोधाडीह, चास(बोकारो) की रहने वाली युवती एक सरकारी बैंक में नौकरी करती है. युवती धनबाद के नावाडीह निवासी रोमी सिंह के साथ पिछले दो तीन सालों से संपर्क में थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटास आ […]

धनबाद : पूर्व प्रेमी से परेशान युवती ने महिला थाना में गुहार लगायी है. जोधाडीह, चास(बोकारो) की रहने वाली युवती एक सरकारी बैंक में नौकरी करती है. युवती धनबाद के नावाडीह निवासी रोमी सिंह के साथ पिछले दो तीन सालों से संपर्क में थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटास आ गयी. अब युवती इस रिश्ते से खुश नहीं है, लेकिन रोमी उसके संपर्क में रहना चाहता था. युवती का कहना है कि रोमी की नजर उसके पैसे पर है. पुलिस रोमी सिंह को थाना बुलाकर पूछताछ कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >