विधायक संजीव सिंह के भाई सिद्धार्थ गौतम धनबाद से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

कहा – भाजपा से संजीव की प्रतिबद्धता, मेरा दूर-दूर तक लगाव नहीं प्रतिनिधि,धनबाद जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री और झरिया विधायक संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम (मनीष सिंह) आगामी लोकसभा का चुनाव धनबाद से लड़ेंगे. इसकी औपचारिक घोषणा उन्होंने गुरुवार को कुंती निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. अगली रणनीति […]

कहा – भाजपा से संजीव की प्रतिबद्धता, मेरा दूर-दूर तक लगाव नहीं

प्रतिनिधि,धनबाद

जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री और झरिया विधायक संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम (मनीष सिंह) आगामी लोकसभा का चुनाव धनबाद से लड़ेंगे. इसकी औपचारिक घोषणा उन्होंने गुरुवार को कुंती निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. अगली रणनीति का खुलासा वह 24 फरवरी को कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘जन चेतना’ रैली में करेंगे.

उन्होंने कहा कि वे मजबूती से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. एक सवाल के जबाव में सिद्धार्थ ने कहा कि भाजपा से विधायक संजीव की प्रतिबद्धता है. मेरा भाजपा से दूर-दूर तक लगाव नहीं है. भाई भाजपा विधायक हैं इसका मतलब यह नहीं कि वे भी भाजपा से जुड़े हैं.

झरिया में पैदा किया जा रहा संकट

सिद्धार्थ ने कहा कि वह स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. धनबाद की परिस्थिति ने उन्हें चुनाव लड़ने पर मजबूर किया है. उन्होंने रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झरिया को खाली कराने के लिए जान-बूझकर जलसंकट की स्थिति पैदा की गयी है.

परेशान करने के लिए आरएसपी कॉलेज का मसला पैदा किया गया. धनबाद की छह विधान सभा क्षेत्र समस्याओं से ग्रसित है. मौके पर जनता मजदूर संघ के रुद्रप्रताप सिंह, केडी पांडेय, केएन सिंह, प्रदीप सिन्हा, संजीव सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >