फ्लाइओवर और अंडर पास के लिए रेलवे ने दिया एनओसी

धनबाद : मटकुरिया से आरा मोड़ तक प्रस्तावित फ्लाइओवर के लिए रेलवे ने बुधवार को नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया. इसके साथ ही 246 करोड़ की लागत से फ्लाइओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया. बुधवार को ही प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया गया है. कैबिनेट से […]

धनबाद : मटकुरिया से आरा मोड़ तक प्रस्तावित फ्लाइओवर के लिए रेलवे ने बुधवार को नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दिया. इसके साथ ही 246 करोड़ की लागत से फ्लाइओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया. बुधवार को ही प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया गया है. कैबिनेट से एप्रूवल होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी.

संभवत: अधिसूचना के पूर्व फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल हो जायेगा. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डीसी लाइन (मटकुरिया) के पास अंडरपास व गया लाइन (आरामोड़) के पास फ्लाइओवर के लिए रेलवे ने एनओसी दे दिया है. फ्लाइओवर बनने के बाद शहर का ट्रैफिक लोड घटेगा.

पॉलिटेक्निक गेट से मटकुरिया अंडरपास को भी जोड़ा जायेगा : पॉलिटेक्निक गेट से भी एक सड़क निकालने की योजना है. यह सड़क मटकुरिया अंडरपास में जाकर मिलेगी. भविष्य में यह सड़क बनायी जायेगी. इससे शहर में फोर व्हीलर व टू व्हीलर गाड़ियां आ-जा सकेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >