बाइक से कोयला ले जाते दस गिरफ्तार, जेल गये

धनबाद : बाइक से कोयला ढोने वाले दस लोगों को बैंक मोड़ पुलिस ने बुधवार को बैंक मोड़ चौक से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों में अमित साहनी (केंदुआडीह), उपेंद्र यादव (तेतुलत्ल्ला), गोपी कुमार (गोधर), कन्हैया (गोधर), शंकर यादव (गोधर), हरेंद्र तिवारी (धनसार), अभिषेक सिंह (धनसार), मनोज साव (तेलीपाड़ा), अशोक रजक (बलियापुर), विनोद साहनी […]

धनबाद : बाइक से कोयला ढोने वाले दस लोगों को बैंक मोड़ पुलिस ने बुधवार को बैंक मोड़ चौक से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों में अमित साहनी (केंदुआडीह), उपेंद्र यादव (तेतुलत्ल्ला), गोपी कुमार (गोधर), कन्हैया (गोधर), शंकर यादव (गोधर), हरेंद्र तिवारी (धनसार), अभिषेक सिंह (धनसार), मनोज साव (तेलीपाड़ा), अशोक रजक (बलियापुर), विनोद साहनी (जामताड़ा) शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने दस बाइक पर लदा पौने दो टन कोयला भी बरामद किया है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है.

एसएसपी के निर्देश का हो रहा पालन : थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोयला चोरी रोकना उनकी प्राथमिकता है. कोयला चोरी व अवैध शराब की बिक्री को रोकने के एसएसपी के निर्देश का वह पालन कर रहे हैं. इससे पूर्व भी साइकिल पर कोयला ढोने वालों को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >