महिला के कटे पांव झाड़ियों में, शहर में सनसनी

धनबाद: सरायढेला थानांतर्गत पीएमसीएच मुख्य गेट के समीप तालाब की झाड़ियों में महिला का एक पैर मिला, हाथ बरमसिया रेलवे ट्रैक पर था, जबकि महिला पीएमसीएच में जिंदगी की जंग लड़ रही है. रेलवे हॉकर गोपाल राउत की पत्नी निर्मला देवी का बायां पैर व बायां हाथ मंगलवार की शाम बरमसिया फाटक के पास माल […]

धनबाद: सरायढेला थानांतर्गत पीएमसीएच मुख्य गेट के समीप तालाब की झाड़ियों में महिला का एक पैर मिला, हाथ बरमसिया रेलवे ट्रैक पर था, जबकि महिला पीएमसीएच में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

रेलवे हॉकर गोपाल राउत की पत्नी निर्मला देवी का बायां पैर व बायां हाथ मंगलवार की शाम बरमसिया फाटक के पास माल गाड़ी से कट गया था. जीआरपी ने तुरंत महिला को उठाया और पीएमसीएच अस्पताल में भरती करा दिया. बुधवार को डॉक्टरों ने इलाज कर महिला का क्षतिग्रस्त पैर काट दिया.

इधर, पीएमसीएच मुख्य द्वार स्थित तालाब की झाड़ियों में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक महिला के पैर देखा. तुरंत सरायढेला पुलिस को सूचना दी गयी. लोगों ने बताया कि वहां पर किसी महिला को मार कर फेंक दिया गया है. वे शनिवार की घटना से अनजान थे. सो तरह-तरह की बातें हो रही थी. बड़ी भीड़ जुट गयी थी. पुलिस मौके पर पहुंची और पैर को निकाल कर डिस्पोजल करा दिया . पुलिस ने बताया कि पीएमसीएच में किसी महिला का पैर काट कर अलग किया गया था और वहां के कर्मचारियों ने पैर को डिस्पोजल करने के बजाय झाड़ियों में फेंक दिया. जबकि पीएमसीएच प्रबंधक का कहना है कि घटना में महिला का पैर खराब हो गया था उसे काट कर हटा दिया गया. अपशिष्ट अंग तालाब में कैसे पहुंच गया यह समझ से परे है. उसे कर्मचारी ले गये या उसके परिजन, इसकी जानकारी ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >