सास की प्रताड़ना से तंग पति-पत्नी ने खाया जहर, पीएमसीएच में चल रहा है इलाज, पति गंभीर

धनबाद : टुंडी प्रखंड अंतर्गत अंतर्गत मनियाडीह निवासी बालदेव मंडल (35) व उनकी पत्नी मंजु देवी (30) ने आपसी झगड़े में जहर खा लिया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया. बालदेव मंडल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मंजु ने बताया कि सास उसे मारती-पीटती है. मकर संक्रांति के दिन […]

धनबाद : टुंडी प्रखंड अंतर्गत अंतर्गत मनियाडीह निवासी बालदेव मंडल (35) व उनकी पत्नी मंजु देवी (30) ने आपसी झगड़े में जहर खा लिया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया. बालदेव मंडल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मंजु ने बताया कि सास उसे मारती-पीटती है. मकर संक्रांति के दिन पति से झगड़ा हो गया. एक सप्ताह से बकझक जारी था.
रविवार को मंजु बगल की दुकान से जहर घर लेकर आयी और पति के सामने ही खाने लगी. बालदेव ने भी पत्नी से जहर छीनकर खा लिया. इसके बाद दोनों की तबीयत खराब हो गयी. दोनों की एक बेटी व एक बेटा है. बालदेव राज मिस्त्री का काम करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >