धनबाद रेलवे स्टेशन पर महिला की लटकी लाश से सनसनी

धनबाद : झारखंड के सबसे व्यस्त धनबाद स्टेशन पर एक महिला की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. लाश शनिवार की सुबह दो प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाली फुट ब्रिज पर फंदे से झूलती मिली. जीआरपी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Ranchi : ‘दागदार’ लालू से मिलने रिम्स पहुंचे […]

धनबाद : झारखंड के सबसे व्यस्त धनबाद स्टेशन पर एक महिला की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. लाश शनिवार की सुबह दो प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाली फुट ब्रिज पर फंदे से झूलती मिली. जीआरपी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ‘दागदार’ लालू से मिलने रिम्स पहुंचे सीताराम येचुरी, बोले : ‌BJP को हराने के लिए बनायेंगे सशक्त महागठबंधन

महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जाती है. जीआरपी के धनबाद रेलवे स्टेशन इन-चार्ज एचएन सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज के एक पिलर पर महिला का शव साड़ी के फंदे से झूल रहा था. उन्होंने बताया कि आधी रात को बर्दवान-धनबाद पैसेंजर ट्रेन के छूटने के बाद यह फुट ओवर ब्रिज सुनसान हो जाता है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : मधुबन के जंगल में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़

श्री सिंह ने बताया कि सुबह सफाई कर्मी ने उन्हें सूचना दी कि पिलर से एक महिला का शव झूल रहा है. उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें एक स्वेटर, एक शॉल और वाटर बॉटल था. बैग में एक पर्स भी था, जिसमें 150 रुपये रखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >