जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में हुए शामिल, श्रवण कुमार ने कह, पार्टी पर नहीं पड़ेगा असर

रांची : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस दौरान प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर व कांग्रेस नेता निर्मल सिंह मौजूद थे. राहुल गांधी ने जलेश्वर महतो से कहा कि पार्टी […]

रांची : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया.
इस दौरान प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर व कांग्रेस नेता निर्मल सिंह मौजूद थे. राहुल गांधी ने जलेश्वर महतो से कहा कि पार्टी में आपको पूरा सम्मान मिलेगा. अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से संपर्क में रहें. उन्होंने कहा कि झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकता हूं. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने विपक्षी दलों में एका बना कर चुनाव जीता. जलेश्वर महतो ने कांग्रेस के नेतृत्व व पार्टी के नीति सिद्धातों पर भरोसा जताया.
एक माह पहले जय भारत समानता पार्टी की विधायक गीता कोड़ा भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं. लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का दौर जारी है.
पार्टी पर नहीं पड़ेगा असर : श्रवण कुमार
जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्र‌वक्ता श्रवण कुमार ने कहा कि जलेश्वर महतो के कांग्रेस में जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नये साल में पार्टी नये कलेवर के साथ जनता के बीच जायेगी. झारखंड के कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा है. खरमास होने की वजह से 14 जनवरी के बाद नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जायेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी में जलेश्वर महतो को अध्यक्ष पद से हटाने की प्रक्रिया चल रही थी. इसकी भनक लगते ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >