धनबाद : एक जनवरी को हार्डकोक भट्ठों में तालाबंदी कर सीएम को सौंपेंगे चाबी, एक लाख मजदूर हो जायेंगे बेरोजगार

धनबाद : इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की सोमवार को हुई आपात बैठक में कोयला लोडिंग का मुद्दा छाया रहा. सभी हार्ड कोक उद्यमियों ने कोयला लोडिंग में विधायक ढुलू महतो को रंगदारी नहीं देने के फैसले को दोहराते हुए एक स्वर में कहा कि 31 दिसंबर तक कोयला लोडिंग की समस्या का समाधान नहीं हुआ […]

धनबाद : इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की सोमवार को हुई आपात बैठक में कोयला लोडिंग का मुद्दा छाया रहा. सभी हार्ड कोक उद्यमियों ने कोयला लोडिंग में विधायक ढुलू महतो को रंगदारी नहीं देने के फैसले को दोहराते हुए एक स्वर में कहा कि 31 दिसंबर तक कोयला लोडिंग की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक जनवरी से जिले के सभी हार्ड कोक उद्योेग में ताला लगा चाबी मुख्यमंत्री को सौंप देंगे. कहा गया कि हार्डकोक इंडस्ट्रीज से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से अधिक मजदूर जुड़े हैं.
बंदी से सरकार को सालाना 2400 करोड़ का राजस्व का नुकसान होगा. जोड़ाफाटक रोड स्थित इंडस्ट्री भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष बीएन सिंह ने की. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज में ताला लगाने के पूर्व उपायुक्त, पुलिस प्रशासन, बीसीसीएल सीएमडी, सीएम से एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और अपनी समस्या रखेगा.
दिसंबर का ऑफर नहीं लगायेंगे
एसोसिएशन अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि दिसंबर माह का ऑफर भी हार्डकोक उद्यमी नहीं लगायेंगे. नवंबर माह में कोलियरी एक से पांच तक 54 प्रतिशत कोयला का ऑफर था. दिसंबर माह में 52 प्रतिशत ऑफर है. एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बीसीसीएल सीएमडी से मिलेगा और बाघमारा क्षेत्र के एक से पांच एरिया तक के दोनों ऑफर को एरिया छह से 12 तक में समायोजित करने का आग्रह करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >