करोड़ों के ऋण फर्जीवाड़े की जांच के लिए महिलाओं ने दिया धरना

धनबाद : ग्रामीण महिला संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पूर्वी टुंडी में समूह ऋण के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी एंव फर्जीवाड़े की जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया गया. पूर्वी टुंडी के […]

धनबाद : ग्रामीण महिला संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. नेतृत्व झाविमो जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पूर्वी टुंडी में समूह ऋण के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी एंव फर्जीवाड़े की जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया गया. पूर्वी टुंडी के दो दर्जन गांव के करीब 2000 महिलाओं को एक फाइनेंस कंपनी ने 20-20 हजार रुपये कर्ज देने के नाम पर एक लाख बीस-बीस हजार रुपये का कर्जदार बना दिया.
जबकि वास्तविकता यह कि किसी भी महिला को एक पैसा नहीं मिला. कंपनी वालों ने ग्रामीण महिलाओं से धोखाधड़ी कर तीन करोड़ से अधिक की रकम डकार लिये और अब पैसे भरने के लिए महिलाओं पर दबाव बना रहा है. सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा. धरना के बाद एक ज्ञापन एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राकेश दूबे को दिया गया. एडीएम ने मामले में जांच का आदेश दिया है. धरना में कुसमोली देवी, सलमा बीबी, कजोली देवी, कुसुम देवी, मालती देवी, मंगोली किस्कू सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >