एक माह तक रेलवे इंजीनियर करेंगे विरोध प्रदर्शन

धनबाद : धनबाद रेल मंडल के इंजीनियरों की बैठक बुधवार को रेलवे कैंटीन में हुई. इस दौरान ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन के आह्वान पर इस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से एक माह तक रेल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. जोनल अध्यक्ष एसके दूबे ने बताया कि रेल […]

धनबाद : धनबाद रेल मंडल के इंजीनियरों की बैठक बुधवार को रेलवे कैंटीन में हुई. इस दौरान ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन के आह्वान पर इस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से एक माह तक रेल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया.

जोनल अध्यक्ष एसके दूबे ने बताया कि रेल इंजीनियरों के वेतनमान में बढ़ोतरी एवं ग्रुप बी का दर्जा, इंजीनियरों को उनकी तकनीकी क्षमता के अनुरूप उचित वेतन समेत अन्य मांगों के लेकर 28 नवंबर से 27 दिसंबर तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.

वहीं 13 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया जायेगा और 27 दिसंबर को काला दिवस मनाया जायेगा. बैठक में आरके सिंह, डीके सिंह, रवि, शाबीर अली, भूपेंद्र कुमार, अनूप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

आज सुबह आयेगी कालका मेल
धनबाद. हावड़ा से चल कर धनबाद के रास्ते कालका जाने वाली कालका मेल बुधवार को हावड़ा स्टेशन से 6.50 घंटा लेट देर रात 02.30 बजे खुलेगी और सुबह सात बजे तक धनबाद आयेगी. जबकि बुधवार को धनबाद-आसनसोल- धनबाद सवारी गाड़ी रद्द रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >