सम्मान समारोह के बहाने ढुलू महतो का शक्ति प्रदर्शन

कतरास यौन शोषण का आरोप झेल रहे बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने सोमवार को ‘मजदूर विजय सह सम्मान समारोह’ के बहाने अपना शक्ति प्रर्दशन किया. इस दौरान श्री महतो के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं. कतरास थाना चौक पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. समारोह में विधायक श्री महतो […]

कतरास यौन शोषण का आरोप झेल रहे बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने सोमवार को ‘मजदूर विजय सह सम्मान समारोह’ के बहाने अपना शक्ति प्रर्दशन किया. इस दौरान श्री महतो के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं. कतरास थाना चौक पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.
समारोह में विधायक श्री महतो ने कहा कि ‘विरोधियों के आगे मैं मां-बहन की इज्जत को दांव पर नहीं लगा सकता. यह भीड़ गवाह है कि मां-बहनों की इज्जत के लिए सिर कटवाना भी पड़े, तो मैं पीछे नहीं हट सकता. महिलाओं की सुरक्षा के लिए यदि मेरी जान भी चली जाये, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा. मेरी सुरक्षा जनता करेगी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >