कोल अफसरों ने सिविल इंजीनियर को पीटा, एमटी अधिकारी का टूटा आवास मरम्मत नहीं होने पर भड़के

कतरास : एमटी अधिकारी के टूटे आवास की मरम्मत नहीं होने से नाराज कोल अधिकारियों ने मंगलवार को गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में जमकर बवाल काटा. प्रबंधन प्रशिक्षु (खनन) अधिकारी नवेंदु सिंह, सहायक मैनेजर सीडी जसवीर सिंह, सहायक मैनेजर इएनएम अविनाश कुमार यादव व अन्य ने सिविल इंजीनियर पंकज कुमार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर […]

कतरास : एमटी अधिकारी के टूटे आवास की मरम्मत नहीं होने से नाराज कोल अधिकारियों ने मंगलवार को गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में जमकर बवाल काटा. प्रबंधन प्रशिक्षु (खनन) अधिकारी नवेंदु सिंह, सहायक मैनेजर सीडी जसवीर सिंह, सहायक मैनेजर इएनएम अविनाश कुमार यादव व अन्य ने सिविल इंजीनियर पंकज कुमार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर पीट दिया.
बीच-बचाव करने आये संवेदक मनोज कुमार सिंह के साथ भी हाथापाई की. संवेदक ने धर्माबांध ओपी में तीन अधिकारियों व अन्य के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. महाप्रबंधक सुनील निगम ने कहा कि घटना काफी निंदनीय है. दोपहर में जीएम अधिकारियों को समझा रहे थे, तभी संवेदक संघ के सदस्य कार्यालय में घुस गये.
इस दौरान अधिकारियों व संवेदकों में जमकर नोक-झोंक हुई. प्रकरण के बाद कोल अधिकारी बैठक छोड़ कर बाहर निकल गये. बाद में जीएम व संवेदकों की बैठक हुई. संवेदकों ने जीएम को घटना की पूरी जानकारी देते हुए मारपीट करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.
पैसा व आभूषण छीनने का आरोप
संवेदक सलानपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने धर्माबांध ओपी में लिखित शिकायत में कहा है कि वे एरिया तीन के नियमित ठेकेदार हैं. मंगलवार को वित्त विभाग कक्ष में अपने ठेका संबंधी कार्य के लिए जा रहे थे. सीढ़ी चढ़ने के दौरान कोल अधिकारी जसवीर सिंह, अविनाश कुमार यादव, नवेंदु कुमार सिंह, अभिनय कुमार यादव, कुमार गौरव, बलराम सिंह, प्रियांशु कुमार व अन्य ने रोक कर गाली-गलौज की.
पॉकेट से कार्य के लिए रखा 75 हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली. कोयलांचल संवेदक संघ के सदस्य धर्माबांध ओपी पहुंच गये और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध करने लगे. सिविल इंजीनियर पंकज कुमार ने जीएम से शिकायत में कहा है कि जब वह ऑफिस जा रहे थे, तभी अकारण पिटाई गयी.
क्या कहते हैं आरोपी अधिकारी
गोविंदपुर क्षेत्र में पदस्थ नवेंदु सिंह, जसवीर सिंह, अविनाश कुमार, कुमार गौरव, अभय नारायण व अन्य ने जीएम से शिकायत में कहा है कि नवेंदु की छत गिरने से वह बाल-बाल बचे. आज दोपहर सिविल इंजीनियर पंकज कुमार से आवास मरम्मत के बारे में पूछा, तो वे भड़क गये. ठेकेदारों ने सिविल इंजीनियर के पक्ष में अधिकारियों की पिटाई शुरू कर दी.
वहीं कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपात बैठक आज बुलायी गयी. अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव यूके सिंह ने की. एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि घटना निंदनीय है. सिविल इंजीनियर दोषी हैं. अविलंब कार्रवाई हो, वरना एसोसिएशन आगे की रणनीति बनायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >