पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की तैनाती जल्द

धनबाद : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों (जेआर) की तैनाती अगले सप्ताह से शुरू की जायेगी. एमसीआइ के निर्देश के बाद पीएमसीएच प्रबंधन ने बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गत माह पीएमसीएच आयी एमसीआइ की टीम में जूनियर डॉक्टरों के खाली पदों को देखकर नाराजगी जतायी थी. फिलहाल 50 में से जूनियर डॉक्टरों के […]

धनबाद : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों (जेआर) की तैनाती अगले सप्ताह से शुरू की जायेगी. एमसीआइ के निर्देश के बाद पीएमसीएच प्रबंधन ने बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गत माह पीएमसीएच आयी एमसीआइ की टीम में जूनियर डॉक्टरों के खाली पदों को देखकर नाराजगी जतायी थी.
फिलहाल 50 में से जूनियर डॉक्टरों के लगभग 30 पद खाली हैं. पीएमसीएच में मेडिसिन, ऑर्थो, सर्जरी, स्त्री व प्रसूति रोग, चर्म, दंत, शिशु रोग आदि विभागों के लिए बहाली निकाली जायेगी. प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जेआर के लिए आवासीय सुविधाएं भी दी जा रही है.
रिम्स को प्राथमिकता देते हैं जेआर : जूनियर डॉक्टरों की सैलरी में रिम्स व पीएमसीएच में भारी अंतर है.
रिम्स में जूनियर डॉक्टरों को प्रति माह 65 हजार रुपये मिलते हैं. वहीं पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों को 40 हजार के आसपास मिलते हैं. यही कारण है कि पीएमसीएच से ज्यादा जूनियर डॉक्टर रिम्स को तवज्जो देते हैं. रिम्स में जेआर के पद अक्सर भरे रहते हैं, लेकिन पीएमसीएच में आधे से अधिक पद खाली रहते हैं.
पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर वेतन को लेकर कई बार आंदोलन भी करना पड़ा है. इस संबंध में प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार का कहना है कि जेआर के खाली पदों पर बहाली होने जा रही है. उन्हें आवासीय सुविधा भी प्रदान की जायेगी. हालांकि रिम्स के मुकाबले सैलरी कम है. तैनाती की तैयारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >