बीएमएस से आंदोलन स्थगित करने की अपील

धनबाद : कोल इंडिया चेयरमैन एके झा ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (एबीकेएमएस) के चार अक्तूबर को घोषित कोल डिस्पैच बंद करने के आंदोलन को स्थगित करने का आग्रह किया है. बीएमएस ने नेता डॉ बीके राय, एबीकेएमएस अध्यक्ष बीके राय एवं महामंत्री वाइएन सिंह के नाम जारी अपील में चेयरमैन ने कहा है […]

धनबाद : कोल इंडिया चेयरमैन एके झा ने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (एबीकेएमएस) के चार अक्तूबर को घोषित कोल डिस्पैच बंद करने के आंदोलन को स्थगित करने का आग्रह किया है. बीएमएस ने नेता डॉ बीके राय, एबीकेएमएस अध्यक्ष बीके राय एवं महामंत्री वाइएन सिंह के नाम जारी अपील में चेयरमैन ने कहा है कि 9 सितंबर को आपका मांग पत्र मिला.
वार्ता के लिए एक अक्तूबर को आपके प्रतिनिधियों को कोल इंडिया मुख्यालय में आमंत्रित किया गया था. लेकिन 25 सितंबर को आपने पत्र में माध्यम से सूचित करते हुए बैठक में उपस्थित होने में असमर्थता जतायी. 27 सितंबर को दिल्ली में आपसे एक अक्तूबर को आने का आग्रह किया. कोई अन्य तिथि तय करने का भी आपसे आग्रह किया. परन्तु कोई तिथि तय नहीं हो पायी.
आपके द्वारा चार अक्तूबर को कोयला संप्रेषण रोके जाने की मंशा जतायी गयी है. कोयले का संप्रेषण और उत्पादन बाधित होने से ऊर्जा व अन्य उद्योग प्रभावित होंगे, जो न राष्ट्रहित में हैं न ही कंपनी और कर्मचारी हित में. आपकी मांगों पर समुचित कार्रवाई का आदेश दिया गया है. आपने जिन मुद्दों को उठाया है, उन पर विचार-विमर्श एवं फैसला लेने के लिए हम सब मिलकर एक तिथि निश्चित करें एवं जल्द बैठक करें तो उत्तम होगा. आपसे उक्त आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध है.
गलतबयानी कर रहे हैं चेयरमैन : वाइएन सिंह
एबीकेएमएस के महामंत्री वाइएन सिंह ने कहा कि कोल इंडिया चेयरमैन गलतबयानी कर रहे हैं. संघ ने समाधान के लिए नोटिस दिया है न कि केवल बात करने के लिए. हमारी शिकायत चेयरमैन से है तो उनसे बात कैसे संभव है. उचित स्तर बातचीत का न्योता मिले तो संघ विचार करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >