धनबाद : रोल नंबर के हर अंक की होगी विशिष्ट पहचान

बीबीएमकेयू जारी करेगा अंगीभूत कॉलेजों के छात्रों का 11 अंकों का रोल नंबर धनबाद : नवगठित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पहले सत्र में हर चीज नया होगा. जहां छात्रों का नामांकन पहली बार चांसलर पोर्टल के जरिये लिया जा रहा है, वहीं इस बार यहां के सभी अंगीभूत कॉलेजों के यूजी, पीजी व […]

बीबीएमकेयू जारी करेगा अंगीभूत कॉलेजों के छात्रों का 11 अंकों का रोल नंबर

धनबाद : नवगठित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पहले सत्र में हर चीज नया होगा. जहां छात्रों का नामांकन पहली बार चांसलर पोर्टल के जरिये लिया जा रहा है, वहीं इस बार यहां के सभी अंगीभूत कॉलेजों के यूजी, पीजी व वोकेशनल कोर्स में नामांकन लेने वाले नये छात्रों का रोल नंबर भी खास होगा.

पहली बार सभी छात्रों को रोल नंबर विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जायेगा. यह रोल नंबर अपने आप में विशिष्ट होगा. रोल नंबर के हर अंक की अलग पहचान होगी. कोई अंक सत्र के संबंध में बतायेगा तो कोई अंक कॉलेज और क्लास रोल नंबर के संबंध में जानकारी देगा.

ऐसा होगा रोल नंबर : इस बार विवि प्रशासन 11 अंकों का रोल नंबर जारी करेगा. रोल नंबर की शुरुआत अंग्रेजी अल्फाबेट के दो लेटर से होगी. ये दोनों लेटर छात्र के संकाय के संबंध में बतायेंगे. यूजी कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्रों का रोल नंबर का पहला लेटर ‘बी’ से शुरू होगा.

यह बैचलर डिग्री का प्रतिनिधित्व करेगा. वहीं अगला अक्षर संकाय की जानकारी देगा. मसलन यूजी साइंस में नामांकन लेने वाले छात्रों के रोल नंबर का पहला दो अक्षर बीएस होगा. वहीं यूजी आर्ट्स में नामांकन लेने वाले छात्रों का रोल नंबर बीए से शुरू होगा. जबकि यूजी कॉमर्स के छात्रों का रोल नंबर बीसी से शुरू होगा. जबकि पीजी आर्ट्स में नामांकन लेने वाले छात्रों का रोल नंबर एमए से शुरू होगा.वहीं पीजी साइंस के छात्रों का रोल नंबर एसएस और पीजी कॉमर्स वाले छात्रों का रोल नंबर एमसी से शुरू होगा.

वोकेशनल कोर्स : इसी तरह वोकेशनल कोर्स में पीजी करने वाले छात्रों का रोल नंबर वी से शुरू होगा. साइंस विषयों से वोकेशनल कोर्स करने वाले छात्रों का रोल नंबर वीएस से शुरू होगा. जबकि कॉमर्स विषयों वाले छात्रों का रोल नंबर वीसी से और आर्ट्स विषय वाले छात्रों का रोल नंबर वीए से शुरू होगा.

इस बाद दो अंक होंगे. ये दोनों अंक छात्र के शुरुआती सत्र के संबंध में बतायेंगे. इसके बाद के दो अंक कॉलेज का कोड होगा. इसके बाद आने वाले दो अंक विषय का कोड और फिर अंतिम तीन छात्र का क्लास रोल नंबर का होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >