बरवाअड्डा में गैंग रेप, हत्या का प्रयास

बरवाअड्डा : जीटी रोड के किनारे पंडुकी स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार की रात अनुसूचित जनजाति की एक युवती के साथ गैंग रेप करने के बाद हत्या का प्रयास किया गया. गंभीर अवस्था में घायल युवती मंगलवार की सुबह पंडुकी और पांडेयडीह के बीच स्थित तालाब की झाड़ियों में मिली. सुबह शौच के लिए गयी […]

बरवाअड्डा : जीटी रोड के किनारे पंडुकी स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार की रात अनुसूचित जनजाति की एक युवती के साथ गैंग रेप करने के बाद हत्या का प्रयास किया गया. गंभीर अवस्था में घायल युवती मंगलवार की सुबह पंडुकी और पांडेयडीह के बीच स्थित तालाब की झाड़ियों में मिली.
सुबह शौच के लिए गयी महिलाओं ने उसे देखा. वह बेहोश थी और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. सूचना पर सिटी एसपी पीयूष पांडेय, डीएसपी सरिता मुर्मू, बरवाअड्डा थानेदार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. युवती को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसके होश में अाने का इंतजार किया जा रहा है.
दुष्कर्मियों की संख्या तीन-चार
घटनास्थल के पास शराब की बोतल और तीन-चार गिलास मिले हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्मियों की संख्या तीन-चार होगी. पुलिस ने घटनास्थल से लड़की के ब्लड का सैंपल लिया है.
सिर व प्राइवेट पार्ट पर वार : दुष्कर्मियों ने रेप के बाद युवती के सिर एवं प्राइवेट पार्ट पर पत्थर एवं ईंट से वार किया. युवती का सिर फट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोट आयी. फिर युवती को मरा समझकर घसीटते हुए घटनास्थल से पांच सौ फुट दूर ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया.
युवती मांडू रामगढ़ की
युवती मांडू-रामगढ़ की रहनेवाली बतायी जाती है. अर्ध बेहोशी की अवस्था में युवती ने पुलिस को बताया कि तीन लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. बरवाअड्डा पुलिस की एक टीम मांडू रवाना हो गयी है. पुलिस अपराधियों का पता नहीं लगा पायी है. जानकारी के अनुसार युवती ने गैंग रेप में शामिल युवकों का नाम व पता बता दिया है. इसके बाद पुलिस मांडू के लिए रवाना हो गयी है.
पुलिस जांच कर रही : सिटी एसपी
सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि लड़की ने बेहोशी की हालत में बयान दिया है. इस कारण से इसे प्रथम दृष्ट्या सही नहीं माना जा सकता है. पुलिस गहराई से मामले की जांच–पड़ताल कर रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >