बेटी के हत्यारों पर कार्रवाई के लिए एसपी से लगायी गुहार

घनुडीह: तिसरा थाना क्षेत्र के कुइयां बस्ती निवासी श्यामपद दां ने एसपी को पत्र देकर उसकी बेटी की हत्या करने वाले ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है. कहा कि दो वर्ष पूर्व उसने पुत्री रूम्पा पाल की शादी बलियापुर के करमाटांड़ निवासी शंकर पाल के पुत्र लालू पाल के साथ की थी. […]

घनुडीह: तिसरा थाना क्षेत्र के कुइयां बस्ती निवासी श्यामपद दां ने एसपी को पत्र देकर उसकी बेटी की हत्या करने वाले ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

कहा कि दो वर्ष पूर्व उसने पुत्री रूम्पा पाल की शादी बलियापुर के करमाटांड़ निवासी शंकर पाल के पुत्र लालू पाल के साथ की थी. शादी में नगद 41 हजार समेत 55 हजार का उपहार दान किया था.

शादी के दो माह बाद ही पुत्री के ससुर शंकर पाल व भैंसुर निर्मल पाल दहेज के नाम पर 20 हजार रुपये लाने के लिए पुत्री व दामाद के साथ झगड़ा करते थे. 17 मई, 14 की शाम दोनों आरोपियों समेत गोतिनी शोभा देवी ने रूम्पा के शरीर पर किरोसिन छिड़क आग लगा दी थी. इलाज के दौरान पीएमसीएच में 18 मई को उसकी मौत हो गयी. मृत्यु से पूर्व पुत्री ने सरायढेला पुलिस को तीनों आरोपियों की करतूत से अवगत कराया था. दामाद ने भी यह बात स्वीकार की थी. बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >