युवती से गैंग रेप मामले में पांच युवकों पर प्राथमिकी

अर्धनिर्मित मकान में मिले आपत्तिजनक सामान पीड़िता बयान के आधार पर हो रही है जांच : एसपी चंद्रपुरा : चंद्रपुरा की युवती से गैंग रेप मामले की जांच करने बुधवार को बोकारो एसपी कार्तिक एस चंद्रपुरा पहुंचे. चंद्रपुरा और घटियारी के बीच पुराने केबिन के पास जंगल में एक अर्द्धनिर्मित मकान में गैंग रेप किया […]

अर्धनिर्मित मकान में मिले आपत्तिजनक सामान

पीड़िता बयान के आधार पर हो रही है जांच : एसपी
चंद्रपुरा : चंद्रपुरा की युवती से गैंग रेप मामले की जांच करने बुधवार को बोकारो एसपी कार्तिक एस चंद्रपुरा पहुंचे. चंद्रपुरा और घटियारी के बीच पुराने केबिन के पास जंगल में एक अर्द्धनिर्मित मकान में गैंग रेप किया गया था. एसपी के साथ पुलिस टीम ने करीब आधा घंटे तक यहां जांच-पड़ताल की. अर्धनिर्मित मकान के एक कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले. इसकी फोटोग्राफी भी करायी गयी. जांच के बाद एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चंद्रपुरा थाना में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में मिले संकेत व अन्य तकनीकी जानकारियों पर पुलिस काम कर रही है. सारे तथ्यों को फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है,
ताकि जांच प्रभावित ना हो़ मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत, चंद्रपुरा थाना प्रभारी कामता राम, दारोगा उमाशंकर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी थे़
पीड़िता के परिवार से मिले डुमरी विधायक : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो बुधवार की शाम को गैंग रेप पीड़िता के गांव पहुंचे. लड़की के पिता से घटना की जानकारी ली. विधायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >