जलापूर्ति योजनाओं का सौ करोड़ से होगा पुनरुद्धार

जमडा : टीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक धनबाद : 100 करोड़ की लागत से झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (जमाडा) की जलापूर्ति योजनाओं का पुनरुद्धार होगा. बुधवार को टीएम इंद्रेश शुक्ला की अध्यक्षता में जमाडा में हुई बैठक में इसे लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में टीएम के अलावा संस्थान के […]

जमडा : टीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

धनबाद : 100 करोड़ की लागत से झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (जमाडा) की जलापूर्ति योजनाओं का पुनरुद्धार होगा. बुधवार को टीएम इंद्रेश शुक्ला की अध्यक्षता में जमाडा में हुई बैठक में इसे लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. बैठक में टीएम के अलावा संस्थान के संबंधित अभियंता, नगर विकास विभाग के प्रतिनिधि, बीसीसीएल के जीएम (सिविल), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तीनों प्रमंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे. तय हुआ कि जमाडा की जलापूर्ति योजना को दो भागों में बांटा जायेगा.
पहली छोटी योजनाओं को तीन से चार माह के अंदर पूरा करना है, जबकि दूसरी बड़ी योजनाओं को एक से डेढ़ साल के अंदर पूरा करना है. छोटी योजना के लिए डीपीआर एक सप्ताह के अंदर जमा करना है जबकि बड़ी योजना का डीपीआर एक माह में तैयार कर समर्पित करने को कहा गया है. बताया गया कि संबंधित कुल 19 डीपीआर पहले से तैयार है. अब उसे सिर्फ रिवाइवल करना है. बैठक में अन्य अधिकारियों ने भी अपनी अपनी सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >