धनबाद : इसीआरकेयू की बैठक में अनुशासन पर बल

धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन इसीआर कर्मचारी यूनियन की 12वीं कार्यसमिति की बैठक संगठन में अनुशासन को बहाल करने पर केंद्रित रही. रविवार को रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने एक स्वर में अनुशासन को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया. एसएनपी श्रीवास्तव ने संगठनात्मक एकता […]

धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन इसीआर कर्मचारी यूनियन की 12वीं कार्यसमिति की बैठक संगठन में अनुशासन को बहाल करने पर केंद्रित रही.
रविवार को रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने एक स्वर में अनुशासन को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया. एसएनपी श्रीवास्तव ने संगठनात्मक एकता के लिए अनुशासन को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि कई शाखाओं की निष्क्रियता का प्रमुख अनुशासन का अभाव रहा है.
इनकी निष्क्रियता के कारण ही उस क्षेत्र के रेलकर्मियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष उचित ढंग से नहीं उठाया जा सका. इसके साथ ऐसी शाखाओं का कई मदों में अब भी बकाया है.अपर महासचिव डीके पांडेय ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों से अनुशासन के साथ काम करने की अपील की.
उन्होंने कहा अनुशासित सदस्य ही आज सबसे अधिक काम कर रहे हैं. इसके साथ ही विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी शाखाओं का ब्योरा रहा. इससे पहले झंडोत्तोलन के साथ बैठक की शुरुआत की गयी.
बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ मोहन ने की. बैठक में विभिन्न केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ इसीआर के सभी शाखा के प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में रेल कर्मी उपस्थित थे. एसके सिंह उर्फ बुटेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में एके दा, एके ख्वास, एसएन सिंह, एसके प्रसाद, पीके सिंह, एमके सिंह, सतीश सिंह, रूपेश कुमार, सुबोध सिंह, एमके सिंह, सोमेन दत्ता, संजय सिंह, तपन विश्वास, राजेश, एके दास, रितलाल, विश्वजीत उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >