प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने लगायी फांसी

बरवाअड्डा : जीटी रोड कांड्रा स्थित मित्तल पॉलिपेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में रसोइया के पद पर कार्यरत नवडीहा गांव निवासी विष्णु रजवार (22) ने शनिवार की देर रात रसोई घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया. सूचना […]

बरवाअड्डा : जीटी रोड कांड्रा स्थित मित्तल पॉलिपेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में रसोइया के पद पर कार्यरत नवडीहा गांव निवासी विष्णु रजवार (22) ने शनिवार की देर रात रसोई घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि अपनी प्रेमिका से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया.
सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार विष्णु का पास के ही एक युवती से विगत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से बराबर फोन पर घंटों बात करते थे और आपस में मिलते-जुलते भी थे. शनिवार को किसी बात को लेकर विष्णु का उसके प्रेमिका के साथ विवाद हो गया. इसके बाद उसने जमकर शराब पी. वह बार-बार अपनी प्रेमिका को फोन करने लगा. दिन भर वह फोन पर बात करता रहा.
प्रेमिका से अनबन के बाद वह डिप्रेशन में चला गया. विष्णु अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दिन भर छटपटाता रहा. लेकिन वह अपनी प्रेमिका से नहीं मिल पाया. फिर रात में सभी कर्मियों के सो जाने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी. विष्णु की मौत की सूचना पर नवडीहा गांव से परिजन कांड्रा पहुंचे और मुआवजा की मांग करने लगे. देर शाम को कंपनी प्रबंधन ने मृतक के एक परिजन को नौकरी एवं एक लाख रूपया देने की घोषणा की. फिर दाह संस्कार के लिए 25 हजार नकद दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गये. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >