ललपनिया में विस्फोट की सूचना पर दो घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन

ललपनिया : धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमो-बरकाकाना रेलखंड पर मध्य दनिया और जगेश्वर विहार रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की शाम विस्फोट की सूचना के बाद दो घंटे तक रेल परिचालन रोक दिया गया. सूचना के बाद गोमिया से लाइट इंजन जांच के लिए 7.35 बजे रवाना हुआ. जांच के दौरान पटरी को सुरक्षित पाये […]

ललपनिया : धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गोमो-बरकाकाना रेलखंड पर मध्य दनिया और जगेश्वर विहार रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार की शाम विस्फोट की सूचना के बाद दो घंटे तक रेल परिचालन रोक दिया गया. सूचना के बाद गोमिया से लाइट इंजन जांच के लिए 7.35 बजे रवाना हुआ. जांच के दौरान पटरी को सुरक्षित पाये जाने के बाद रात आठ बजे से ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. इसके बाद पटना स्पेशल ट्रेन रात आठ बजे जगेश्वर विहार से गोमिया के लिए खुली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >