सामान लेकर भाग रहे ऑटो को दंपती ने पकड़ा

धनबाद : रांगाटांड़ श्रमिक चौक पर शनिवार की रात आठ बजे सामान लेकर भाग रहे ऑटो को दंपती ने पकड़ लिया. चालक सामान छोड़ ऑटो लेकर भाग निकला. दंपती ने नाबालिग खलासी को पकड़ धनबाद थाना के गश्ती दल को सौंप दिया. ऑटो लेकर भागा चालक का नाम राजेश है जो चांदमारी का रहने वाला […]

धनबाद : रांगाटांड़ श्रमिक चौक पर शनिवार की रात आठ बजे सामान लेकर भाग रहे ऑटो को दंपती ने पकड़ लिया. चालक सामान छोड़ ऑटो लेकर भाग निकला. दंपती ने नाबालिग खलासी को पकड़ धनबाद थाना के गश्ती दल को सौंप दिया. ऑटो लेकर भागा चालक का नाम राजेश है जो चांदमारी का रहने वाला है.
पुलिस खलासी की निशानदेही पर चालक तक पहुंचेगी. दंपती ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है. दंपती ट्रेन से उतर कर रांगाटांड़ श्रमिक चौक पहुंचे. उन्हें सिंदरी जाना था. दोनों ने अपना सामान ऑटो में रखा. चाालक झांसा देकर टेंपो भगाने लगा. दंपती ने खदेड़कर टेंपो रोकवाया. सामान उतार चालक को फटकार लगाने लगे. मौका देख चालक भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >