आभूषण दुकान से मोबाइल ले भागते पकड़ाया युवक

धनबाद : सरायढेला स्थित आभूषण दुकान सेनको अंलकार से शनिवार को मोबाइल लेकर भाग रहा एक स्कूटी सवार युवराज सिंह (पिता बलराज सिंह, धनबाद नर्सिंग होम के समीप) पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने पिटाई के बाद उसे सरायढेला थाना पुलिस को सौंप दिया. सरायढेला पुलिस ने रात को छापामारी कर युवराज के साथी किशन कुमार […]

धनबाद : सरायढेला स्थित आभूषण दुकान सेनको अंलकार से शनिवार को मोबाइल लेकर भाग रहा एक स्कूटी सवार युवराज सिंह (पिता बलराज सिंह, धनबाद नर्सिंग होम के समीप) पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने पिटाई के बाद उसे सरायढेला थाना पुलिस को सौंप दिया. सरायढेला पुलिस ने रात को छापामारी कर युवराज के साथी किशन कुमार को सरायढेला बापू नगर से स्कूटी समेत धर दबोचा. युवराज की निशानदेही पर नाटकीय तरीके से किशन को पकड़ा गया. यह गिरोह बाइक से घूमकर मोबाइल व चेन झपटता है.

गिरोह से जुड़े हर्षित नामक युवक को भी पुलिस पिछले दिनों मोबाइल चोरी में पकड़ा था. माफीनामा के बाद उसे छोड़ दिया गया था. बताया जाता है कि शनिवार की शाम 5.30 बजे सेनको अलंकार ज्वेलर्स से दो मोबाइल लेकर किशन व युवराज स्कूटी से भागने लगे. दुकानदार के बेटे ने उसका पीछा करना शुरू किया तो वे लोग कोचाकुल्ही की तरफ मुड़ गये. स्कूटी पर पीछे बैठे युवराज ने पैर से मारकर दुकानदार को बेटे को स्कूटी से गिरा दिया. तब उसने उठकर पीछे से युवराज को पकड़ लिया. वहां भीड़ जुट गयी. वहीं स्कूटी लेकर किशन भाग गया. युवराज के जेब से दोनों मोबाइल मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >