धनबाद : एटीएम बदल कर 50 लाख से अधिक की ठगी, रांची निवासी इमरान है गिरोह का सरगना

धनबाद : कतरास के एक युवक का एटीएम कार्ड छीन भागने के क्रम में पकड़े गये दो साइबर अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है. इस गिरोह ने लोगों को झांसा देकर और एटीएम कार्ड बदल कर तीन साल में बैंक खातों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की. गिरोह का […]

धनबाद : कतरास के एक युवक का एटीएम कार्ड छीन भागने के क्रम में पकड़े गये दो साइबर अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है. इस गिरोह ने लोगों को झांसा देकर और एटीएम कार्ड बदल कर तीन साल में बैंक खातों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की. गिरोह का सरगना रांची के निजाम नगर, हिंदपीढ़ी निवासी अब्दुल रऊफ का पुत्र मो. इमरान आलम है.

उसका साथी बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चोवर निवासी नरेश सिंह का बेटा विवेक कुमार रविवार को मौके से भाग निकला था, जबकि संजय शर्मा व उसका जीजा रंजीत कुमार गिरफ्तार कर लिये गये. संजय रांची के धुर्वा का रहनेवाला है. रंजीत बिहार के गया जिले के फतेहपुर का निवासी है. सिटी एसपी पीयूष पांडेय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रविवार को गिरोह के चार सदस्यों ने धनबाद थाना क्षेत्र के रांगाटांड़ स्थित एसबीआइ की एटीएम से पैसे निकाल रहे तेतुलमारी के युवक अभिषेक कुमार सिंह से उसका कार्ड छीन लिया था. हो-हल्ला होने के बाद चारों वैगन आर गाड़ी संख्या जेएच 01सीयू 5451 से भागने लगे. बेकारबांध के समीप दुर्घटना के चलते सड़क जाम होने से दो अपराधी कार समेत पकड़ में आ गये, जबकि दो मौके से फरार हो गये. संजय शर्मा पुलिस का बर्खास्त हवलदार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >