एटीएम कार्ड छीनने में पकड़ाया आरोपी पुलिस का बर्खास्त जवान

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र से रांगाटांड़ स्थित एटीएम से सोमवार की रात तेतुलमारी के युवक अभिषेक कुमार सिंह का एटीएम कार्ड छीन कर भागने में पकड़ा गया युवक संजय शर्मा बर्खास्त सिपाही है. पुलिस के अनुसार वह गुमला में बर्खास्त हुआ था. वहीं दूसरा आरोपी रंजीत शर्मा उसका बहनोई है. संजय शर्मा रांची धुर्वा […]

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र से रांगाटांड़ स्थित एटीएम से सोमवार की रात तेतुलमारी के युवक अभिषेक कुमार सिंह का एटीएम कार्ड छीन कर भागने में पकड़ा गया युवक संजय शर्मा बर्खास्त सिपाही है. पुलिस के अनुसार वह गुमला में बर्खास्त हुआ था. वहीं दूसरा आरोपी रंजीत शर्मा उसका बहनोई है. संजय शर्मा रांची धुर्वा का रहने वाला है.
रंजीत गया फतेहपुर का निवासी है. पुलिस ने बताया कि उनके साथ दो और लोग मो इमरान और उसका एक साथी था. वे लोग गया फतेहपुर के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास पकड़ी गयी वैगनआर गाड़ी (जेएच 01 सीयू 5451) मो इमरान के नाम पर ही है.
क्या थी घटना : तेतुलमारी निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि वह रांगाटांड स्थित एसबीआइ बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रहा था. अंदर में दो मशीनें लगी हैं. दोनों युवक बाहर वैगन आर में गाड़ी में बैठे थे. अंदर में दो युवक मो इमरान व उसका साथी था. दोनों एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे. अभिषेक के पहुंचने के बाद उन लोगों ने अभिषेक से कहा कि उनके कार्ड से पैसे नहीं निकल रहे हैं.
वह चाहे तो पैसे निकाल ले. अभिषेक जैसे ही पैसे निकालने के लिए अंदर घुसा, उनमें से एक ने उसके हाथ से एटीएम कार्ड छीन लिया और मशीन के अंदर डालने लगा. अभिषेक ने तुरंत अपना कार्ड वापस लिया और कहा कि वह अपने से पैसे निकाल लेगा. तब तक आरोपियों द्वारा डाले गये एटीएम कार्ड में से एक से बीस हजार रुपये की निकासी हो गयी.
वे अपने पैसे लेकर बाहर निकले और अभिषेक का एटीएम कार्ड छीन कर भागने लगे. अभिषेक ने हल्ला किया तो सामने गुजर रहे गश्ती दल ने दोनों का पीछा किया. बेकारबांध के पास पहुंचते ही यह लोग जाम में फंस गये, उनमें इमरान व उसका साथी वैगनआर से कूद कर भाग निकला और संजय शर्मा व उसका बहनोई रंजीत शर्मा पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >