बदनाम बाघमारा का दाग कैसे मिटेगा : सुभाष

कतरास : बाघमारा विधायक ढुलू महतो के ऑडियो पर जिप सदस्य व आजसू के जिला सचिव सुभाष राय ने कहा कि गांधी प्रखंड के नाम से जाना जाने वाला बाघमारा प्रखंड ढुलू महतो के कारण बदनाम हो गया है. अकूत संपत्ति अपने गर्भ में लिये बाघमारा रूपी हमारी मां आज अपने बेटों से रोते और […]

कतरास : बाघमारा विधायक ढुलू महतो के ऑडियो पर जिप सदस्य व आजसू के जिला सचिव सुभाष राय ने कहा कि गांधी प्रखंड के नाम से जाना जाने वाला बाघमारा प्रखंड ढुलू महतो के कारण बदनाम हो गया है. अकूत संपत्ति अपने गर्भ में लिये बाघमारा रूपी हमारी मां आज अपने बेटों से रोते और विलाप करते हुए कह रही है कि बस करो, और बदनामी हमारी मत कराओ. लेकिन हमारे विधायक अपनी हिटलरशाही के कारण यहां की जनता का सिर झुका दिये हैं.इसका जवाब जनता 2019 में जरूर देगी.
जिस तरह विधायक कारनामा कर अपनी अकूत संपत्ति बना रहे हैं, उसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. क्या भाजपा ने विधायक ढुलू महतो को बाघमारा को लूटने और बदनाम करने की छूट दे दी है. ऑडियो की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए. वैसे भी जनता सच्चाई जान गयी है. कानूनी कार्रवाई हो, तो शायद बाघमारा पर लगा बदनामी का दाग कुछ धुल जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >